राम कुमार की रिपोर्ट
डोमचांच प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड स्तरीय दिव्यांग शिविर कैंप का आयोजन
दिव्यांग शिविर में 50 शारीरिक रूप से दिव्यांगों का दिव्यांग बोर्ड ने किया चयन
अन्य 50 दिव्यांगों को जो मानसिक रूप से कमजोर थे, उन्हें रांची रिम्स व रिनपास रेफर किया गया
कोडरमा। जिला प्रशासन कोडरमा के द्वारा डोमचांच प्रखंड मुख्यालय में गुरूवार को प्रखंड स्तरीय दिव्यांग कार्यशाला कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान कैंप में दिव्यांग बोर्ड के मेंबर सह जिला सर्विलांस पदाधिकारी फिजीशियन डॉ मनोज कुमार, आई सर्जन डॉक्टर सुनील कुमार, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ विशाल कुमार, सर्जन डॉ अमरेंद्र कुमार सिन्हा के द्वारा शिविर में आए हुए सैकड़ों दिव्यांग लोगों का शारीरिक समस्या का जांच किया गया। दिव्यांग बोर्ड के मेंबर विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने शिविर में 50 मानसिक रूप से कमजोर, कान से बहरे एवं गूंगे, दिव्यांगों का रांची रिम्स एवं रिनपास में रेफर किया गया। वही कैंप में आए लगभग 50 दिव्यांगों को जो शारीरिक रूप से पूर्णतः कमजोर एवं दिव्यांग थे। उनका चयन दिव्यांग श्रेणी में किया गया। शिविर में दिव्यांग बोर्ड के मेंबर सह जिला सर्विलांस पदाधिकारी कोडरमा डॉ मनोज कुमार ने बताया कि डोमचांच प्रखंड में आयोजित शिविर में सैकड़ों लोगों ने अपना दिव्यांगता जांच कराया, जिसमें बोर्ड के द्वारा दिव्यांग लोगों का चयन किया गया एवं अत्यंत शारीरिक व मानसिक रूप से कमजोर दिव्यांग लोगों को रांची रिम्स एवं रिनपास में रेफर किया गया। दिव्यांग बोर्ड के मेंबर फिजिशियन जिला सर्विलांस पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार ने कोडरमा जिले वासियों को अपील करते हुए कहा कि वैसे लोग जो दिव्यांग हैं और अपना प्रमाण पत्र अभी तक नहीं बना सके हैं वह कोडरमा सदर अस्पताल परिसर स्थित सीएस कार्यालय में प्रत्येक महीने के दूसरे एवं चौथे गुरुवार को कार्यालय अवधि में पहुंचकर अपना दिव्यांग प्रमाण पत्र बना सकते हैं। मौके पर सीडीपीओ संचिता भगत, ऑडियोलॉजिस्ट मनोज कुमार, सुनील कुमार, पवन कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।




