मोतिहारी- पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कथित फर्जी नोट गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर:अरविन्द कुमार!

पूर्वी चंपारण जिले के भोपतपुर थाना क्षेत्र में ठग गिरोह का बड़ा खुलासा,मोतिहारी पुलिस ठग गिरोह के पास से प्लास्टिक वाला, चिल्ड्रन बैंक लिखा करीब 1 करोड़ नकली नोट 13 लाख कैश 38 पीस कथित सोने का बिस्कुट, देशी कट्टा,जिंदा कारतूस, लग्जरी गाड़ी बरामद किया गया है।

ठग गिरोह पर कार्रवाई में मोतिहारी सदर 01 एसडीपीओ सदर-1 और सदर-2 के नेतृत्व में करवाई की गई।वही 2 प्रशिक्षु डीएसपी एवँ 5 थानों को लगाई गई।मामले में 4 लोगो को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस टीम ने भोपतपुर निवासी सुलेमान अंसारी और इम्तियाज के ठिकानों पर छापा मारा। इस दौरान चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। छापेमारी बीते रात से अभी तक जारी है।

मोतिहारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने शोषल मीडिया माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि छापेमारी में करीब 1 करोड़ रुपये के कथित फर्जी नोट, 13 लाख रुपये नकद, 38 सोने के बिस्किट, हथियार, कारतूस और एक वाहन बरामद हुआ है। सोने की शुद्धता की जांच की जा रही है कि वे असली सोना हैं या रोल्ड गोल्ड।

प्रारंभिक पूछताछ में हिरासत में लिए गए लोगों ने बताया कि गिरोह लोगों को फर्जी नोट के नाम पर ठगता था। पहले 5,000 रुपये के बदले 15,000 रुपये देने का लालच दिया जाता था। भरोसा जीतने के लिए शुरुआत में असली नोट दिए जाते थे।

इसके बाद जब कोई बड़ी रकम लेकर आता तो उसे ऊपर असली और नीचे ‘चिल्ड्रन बैंक’ लिखे नकली नोटों की गड्डी थमा ठगी की जाती थी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार अगर कोई 5 लाख रुपये जैसी बड़ी राशि लेकर पहुंचता था तो डील होने के बाद रास्ते मे गिरोह के सदस्य पुलिस की वर्दी पहनकर भय दिखा फेक करेंसी जप्ती एवं गिरफ्तारी का भय दिखा कैश कथित बरामदगी के साथ अभियुक्त को गिरफ्तारी का भय से भगा देते थे।पीड़ित असली पुलिस समझकर अपने को लूट का शिकायत भी किसी थाने में नहीं कर पाता था।

Join us on: