SSB जयनगर द्वारा वाइब्रेंट विलेज बेलही में पशु चिकित्सा नागरिक कल्याण शिविर का आयोजन!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

मधुबनी सीमावर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं पशुधन के स्वास्थ्य संरक्षण के उद्देश्य से 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर द्वारा अपने नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत वाइब्रेंट विलेज बेलही (सीमा चौकी कमला के कार्यक्षेत्र) में दिनांक 07 जुलाई 2026 को एक पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर का संचालन डॉक्टर सूर्य प्रताप सिंह, सहायक कमांडेंट (पशु चिकित्सा) द्वारा किया गया। शिविर के दौरान 37 पशुपालकों ने पशु चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाया तथा कुल 196 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया।
शिविर में पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ्य संरक्षण, संक्रामक रोगों की रोकथाम, समय पर टीकाकरण, संतुलित आहार, स्वच्छता एवं वैज्ञानिक पशुपालन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी एवं आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया गया।
इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने सशस्त्र सीमा बल द्वारा आयोजित इस तरह के जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित किए जाने की अपेक्षा व्यक्त किया।
कार्यक्रम को लेकर कमांडेंट राजेन्द्र कुमार 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर ने कहा, सीमावर्ती ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास एवं स्थानीय नागरिकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करना सशस्त्र सीमा बल की प्राथमिकताओं में शामिल है। पशु चिकित्सा शिविर जैसे कार्यक्रम ग्रामीणों की आजीविका को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ सीमा क्षेत्र में जनविश्वास को भी मजबूत करते हैं।

Join us on: