रिपोर्ट – संतोष तिवारी!
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरपुर के निर्देश पर जिला पुलिस और बिहार एसटीएफ (STF) की टीम ने एक संयुक्त ऑपरेशन चलाकर चार किलो चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक किराना दुकान पर छापेमारी कर 4 किलोग्राम अवैध चरस के साथ रंगे हाथों दबोचा है। बरामद मादक पदार्थ के अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 10 लख रुपए आकी गई है अब पुलिस आरोपित के नेटवर्क और आपराधिक इतिहास की पड़ताल में जुट गई है
गुप्त सूचना पर पुलिस ने बिछाया जाल*
ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभकार ने बताया कि 6 जुलाई 2026 को इलाके में मादक पदार्थों की बड़ी डील होने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही बिहार एसटीएफ और औराई थाना की टीम ने एक विशेष रणनीति बनाई। टीम ने औराई थाना क्षेत्र के मधुबन बेशी स्थित एक किराना दुकान पर अचानक छापेमारी कर दी। इस त्वरित कार्रवाई से मौके पर हड़कंप मच गया और पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।
## आरोपी के पास से 4 किलो चरस बरामद
गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मुन्नू कुमार के रूप में हुई है, जो औराई थाना क्षेत्र (जिला-मुजफ्फरपुर) का ही रहने वाला है। जब पुलिस ने दुकान और आरोपी की तलाशी ली, तो वहां से 04 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ (चरस) बरामद हुआ। पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ को जब्त कर लिया है और औराई थाने में इस संदर्भ में कांड संख्या 224/26 दर्ज की है। पुलिस के अनुसार आरोपित किराना दुकान की आर में मादक पदार्थों का अवैध कारोबार चल रहा था आरोपित लंबे समय से किराना की दुकान के आर में मादक पदार्थों की तस्करी कर रहा था अब उसके संभावित नेटवर्क और सहयोगियों की पहचान की जा रही है
बाईट-राजेश सिंह प्रभाकर, ग्रामीण एसपी



