रिपोर्ट – अरविंद कुमार!
समस्तीपुर जिले के चकमहेसी थाना क्षेत्र अंतर्गत नामापुर दरियापार वार्ड संख्या-6 में देर रात डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। अज्ञात बदमाशों ने शराब माफिया प्रभात चौधरी और उसके साथी सन्नी कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर डीएसपी, एसपी और डीआईजी सहित कई थानों की पुलिस पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे के कारणों और आरोपियों की पहचान के लिए सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है।गौरतलब है कि इसी मृतक प्रभात चौधरी पर समस्तीपुर कोर्ट कैम्पस में अपराधियों ने फायरिंग की थी जब यह गिरफ्तारी के बाद एक मामले पेशी के लिए आया हुआ था।लेकिन यह बाल बाल बच गया था। इस दोहरे हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।




