रिपोर्ट – अभिषेक कुमार!
गया पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।
डेल्हा थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर गांजा की खरीद-बिक्री कर रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया आरोपियों के पास से भारी मात्रा में गांजा और एक देसी पिस्टल भी बरामद की गई है। 6 जुलाई को दोपहर करीब 2:15 बजे पुलिस को सूचना मिली कि डेल्हा थाना क्षेत्र के एक घर में गांजा की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के बाद सिटी एसपी के निर्देश पर डेल्हा थाना पुलिस ने तत्काल छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने नितीश कुमार उर्फ नटवर और सुजीत कुमार को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से 930 ग्राम गांजा, एक देसी लोडेड पिस्टल और 7.65 एमएम की तीन जिंदा गोलियां बरामद की गईं।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गांजा खरीदकर बेचने का काम करते थे। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है। बरामद सामान को जब्त कर लिया गया है और दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस अवैध कारोबार से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। पुलिस जांच कर रही है।
रिपोर्ट – अभिषेक कुमार
गयाजी



