स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज अचानक पटना स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल पहुंच गए।

SHARE:

पटना से अमित कुमार की रिपोर्ट।

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार बिना किसी पूर्व सूचना के उनके आने से अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य कर्मियों में तुरंत हलचल मच गई। मंत्री ने इमरजेंसी, ओपीडी और वार्ड का दौरा किया और साफ-सफाई, दवा वितरण से लेकर मरीजों को मिल रही सुविधाओं तक हर चीज का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से भी बातचीत की और अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में सीधे जानकारी ली। अधिकारियों को उन्होंने मौके पर ही जरूरी सुधार करने के निर्देश दिए और स्पष्ट कहा कि मरीजों के इलाज और सुविधाओं में किसी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अब देखना होगा कि इस औचक निरीक्षण के बाद अस्पताल की व्यवस्था में कितना ठोस बदलाव देखने को मिलता है।

Join us on: