शिक्षा परीक्षा बचाने के लिए शिक्षा मंत्री के इस्तीफा को लेकर चल रहे आंदोलन का भाकपा माले ने किया समर्थन!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा

गांव गरीबों पर टैक्स थोपने के खिलाफ पूरे बिहार में आंदोलन तेज होगा

जिला कमिटी की बैठक से 1 लाख ग्रामीण गरीबों को सदस्य बनाने का आह्वान

मधुबनी जिले के रहिक प्रखंड क्षेत्र स्थित भाकपा माले नगर जिला कार्यालय मे पार्टी जिला कमिटी की बैठक जिला सचिव ध्रुव नारायण कर्ण की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक की शुरुआत पार्टी के वरिष्ठ नेता नंदकिशोर प्रसाद, आर एन ठाकुर और प्रेम सिंह गहलावत को श्रधाञ्जलि देने के साथ शुरू हुई। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी पोलित ब्यूरो के सदस्य धीरेंद्र झा ने कहा कि मोदी राज में शिक्षा परीक्षा पर माफियाओं का कब्ज़ा हो गया है। शिक्षा तंत्र को पूंजीपतियों और नेताओं ने बाजारीकरण कर दिया है। शिक्षा को बचाने और शिक्षा मंत्री को हटाने को लेकर चल रहे आंदोलन के प्रति भाकपा माले एकजुटता प्रदर्शित करती है। आगे उन्होंने कहा कि गांव और गरीबों पर टैक्स लादने का सम्राट सरकार का तुगलकी फैसला जन विरोधी है और इसका डटकर विरोध किया जायेगा।
जिला सचिव ध्रुव नारायण कर्ण ने कहा कि जिला के सभी दलित गरीब बस्तियों के नियमितिकरण और टोले तक पहुँच पथ को लेकर आंदोलन तेज होगा। गरीबों के घर घरारी बचाने की लड़ाई को तेज किया जायेगा, साथ ही जिला भर में एक लाख खेत ग्राम सभा (खेग्रामस) का सदस्य बनाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए बैठक में लिए गये कार्य योजना के बारे में विस्तार से बताया।
बैठक के अंत मे जिला कमिटी से प्रस्ताव पारित कर निर्णय लिया गया कि सरकारी तालाब/पोखरा बचाने की मुहिम जरूरी है। नागरिक समाज को मिलकर इस मुहिम को तेज करना चाहिए।
बैठक को अन्य लोगों के साथ ही श्याम पंडित, विजय कुमार दास, योगनाथ मंडल, मदन चंद्र झा, मयंक कुमार, महा कांत यादव,नवल किशोर यादव, योगेंद्र महतो, योगेंद्र यादव, विश्वंभर कामत ,पुर्णेन्दु कुमार,शांति सहनी,अजीत कुमार ठाकुर,सुनीता देवी सदाय,संतोष कामत के साथ ही अन्य लोगों ने भी संबोधित किये। बताते चलें की हाल के दिनो मे भाकपा माले का संगठन जिले भर मे मजबूती के साथ संघठन विस्तार के साथ ही सक्रिय आंदोलन करती रही है। वही रहिका आंचल पदाधिकारी के द्वारा 47 लोगों के विरुद्ध तालाब की जमीन को मिट्टी से भर कर कब्जा कर लिए जाने से संबंधित मामला नगर थाना मधुबनी मे दर्ज कराया है। तो लगे हाथ भाकपा मिले ने इस तरह के सफेदपोशों के विरुद्ध कोई मौका छोड़ने को तैयार नही दिखाई दे रही है और तिलाबो की सुरक्षा के सबिल पर बड़े आंदोलन करने को लेक मन बनाते हुए दिखाई दे रही है।

Join us on: