पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक पिकप से भारी मात्रा में शराब किया जब्त!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बोलेरो पिकअप सहित भारी मात्रा में शराब जब्त किया है। इस मामले को लेकर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान कर रही है। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि लौठवा वार्ड छह स्थित बिजली ट्रांसफार्मर के पास पुलिस पहुंची तो देखा कि जानकीनगर गांव की ओर से एक उजला रंग का चार चक्का वाहन काफी तेजी से आ रही है। पुलिस गाड़ी को देखकर कुछ दूरी पर ही अपना गाड़ी रोक कर चालक भागने लगा। जिसे पुलिस बल ने खदेड़ कर पकड़ने का पूरा प्रयास किया परन्तु अंधेरा का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने मौके पर अज्ञात व्यक्ति के द्वारा छोड़े गए एक उजला रंग का बोलेरो पिकअप पर लदे सामान की तलाशी लिया गया तो पिकप पर गुलाबी रंग के प्लास्टिक के बोरे में पैक 756 लीटर नेपाल निर्मित देशी शराब पया गया। बरामद किए गए शराब एवं चार पहिया वाहन को जब्त कर थाना लाया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष कार्तिक भगत ने बताया है कि शराब जब्त मामले में बासोपट्टी थाना में कांड संख्या 228/26 दर्ज कर लिया गया है। आगे पुलिस मामले की अनुसंधान कर रही है। जल्द ही शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।शराब कारोबारियों के विरुद्ध पुलिस लगातार कार्रवाई करने मे जुटी है।

Join us on: