बाढ़ के हाथीदह पुलिस को बड़ी सफलता, एक क्विंटल गाँजा के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार, 3 लग़जरी कार जब्त!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

खबर बाढ़ अनुमंडल के मोकामा प्रखंड के हाथीदह से है जहाँ गुप्त सूचना के आधार पर विशिष्ट आसूचना इकाई पटना के सहयोग से पुलिस ने हाथीदह थाना क्षेत्र के आउंटा गोलंबर से राजेंद्र सेतु तरफ जाने वाली हाथीदह बाईपास में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लग़जरी कार से 100 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से तीन गाड़ियां जब्त की हैं, जिनमें एक काले रंग की थार (BR 01FE2525), एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर (BR 09AP6526) और एक सफेद रंग की अर्टिगा (BR09AY3850) शामिल हैं। मादक पदार्थों की इस तस्करी के मामले में पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना अंतर्गत गंगोली निवासी चंदन कुमार , खोकसा निवासी विकास कुमार , माधोपुर निवासी लालबाबू कुमार और शाकमोहन निवासी राजकुमार के रूप में हुई है, जबकि पांचवां अभियुक्त नालंदा जिले के सिलाव थाना अंतर्गत दुलारूवे बिगहा का रहने वाला पंकज कुमार है। पुलिस ने गांजे और वाहनों को अपने कब्जे में लेकर सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर विधिवत तलाशी ली और गांजे की खेप जब्त करते हुये पांचो को गिरफ्तार कर जेल भेज़ दिया है!
एसडीपीओ राम कृष्ण ने बताया की SIU की टीम और हाथीदह थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह की टीम ने संयुक्त ऑपरेशन कर यह बड़ी सफलता प्राप्त की है, उन्होंने यह भी बताया की वरिय पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार पुलिस की नजर तस्करी रैकेट में शामिल बड़ी मछलीयों पर है, इसी के परिणामस्वरूप हाल ही में मोकामा थाना द्वारा भी 4 क्विंटल गाँजा जब्त किया गया था, एसडीपीओ ने कहा की अगर पुलिस सप्लाई चेन तोड़ने में सफल रहती है तो गांजे या अन्य मादक पदार्थो के व्यापार पर खुद ही अंकुश लग जायेगा! और पुलिस को इस कार्रवाई में लगातार सफलता प्राप्त हो रही है!

Join us on: