कोरोना के तीसरे लहर से लड़ने को हमारी टीम पूर्णरूपेण तैयार -जेएलएनएमसीए अधीक्षक!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट

वैश्विक महामारी कोरोना के तीसरे लहर से लड़ने को हमारी टीम पूर्णरूपेण तैयार -जेएलएनएमसीएच अधीक्षक असीम कुमार दास

वैश्विक महामारी कोरोना की तीसरी लहर को लेकर लोग काफी डरे और सहमे हुए हैं, साथ ही साथ वैश्विक महामारी कोरोना का नया वेरिएंट ओमीक्रोन ने तो फिर से लोगों के मन में पूर्णरूपेण डर व्याप्त कर दिया है। जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय भागलपुर में कोरोना वायरस के तीसरे लहर से लड़ने के लिए क्या तैयारी है उस पर मीडिया से बात करते हुए अस्पताल अधीक्षक असीम कुमार दास ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर को लेकर सारे इंतजाम कर लिए गए हैं ,सारे 100 रिजर्व बेड हैं हमारे पास, जिसमें 6 आईसीयू बेड है और 94 ऑक्सीजन बेड है ,साथ ही साथ ऑक्सीजन की भी पूरी सुविधा है। उन्होंने कहा कि हमारे यहां ऑक्सीजन का तीनों प्लांट चालू हो चुके हैं, तीसरा प्लांट जो 2000 एलपीएम वाला प्लांट है उसमें कुछ गड़बड़ी थी लेकिन अब वह भी दुरुस्त हो चुका है, दवाइयों की बात करें तो सारी दवाइयां हमारे पास है और चिकित्सक व नर्सिंग स्टाफ मुस्तैद हैं, जेएलएनएमसीएच के अस्पताल अधीक्षक असीम कुमार दास का कहना हुआ कि भगवान ना करे कि करोना की भीसन लहर आए ,अगर भीसन लहर आएगी तो कठिनाइयां तो होंगी लेकिन हम लोग तीसरी लहर से लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं ।उन्होंने लोगों से कोरोना गाइडलाइंस का पालन करने का भी अनुरोध किया।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें