:- पंकज कुमार ठाकुर
प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
भारत सरकार, पटना
पटना, 27 दिसंबर 2021 सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विकास संस्थान (एमएसएमई), भारत सरकार, पटना एवं इंडियन बैंक अंचल कार्यालय द्वारा संयुक्त रूप से दिनांक 29 दिसंबर को पूर्वाह्न 11:30 बजे से आजादी का अमृत महोत्सव के तहत एक लोन मेला (वित्तीय सहायता कार्यक्रम) का आयोजन पटना में किया जा रहा है।
एमएसएमई पटना के निदेशक (आईईडीएस) प्रदीप कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में उद्योग विभाग, बिहार सरकार, बिहार उद्योग संघ, पटना, लघु उद्योग भारती, बिहार क्षेत्र, बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़, पटना, बिहार महिला उद्योग संघ, पटना, पाटलिपुत्र उद्योग संघ, पटना, सीआईआई, बिहार क्षेत्र, दलित इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़, बिहार क्षेत्र, एवं राज्य स्थित अन्य उद्योग संघों की भी सहभागिता रहेगी।




