मेयर की बढ़ सकती है मुश्किलें, पार्षदों ने मेयर पर कार्यवाही करने की मांग को लेकर नगर आयुक्त से मिला!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट

भागलपुर नगर निगम विवादों का निगम हो चुका है। यहाँ किसी न किसी मुद्दे को लगातार विवाद जारी रहता है। आज पार्षदों ने मेयर पर जाँच और उनको पद से हटाये जाने के को लेकर नगर आयुक्त को एक एफआईआर कॉपी और आवेदन दिया है। वार्ड पार्षद संजय सिन्हा ने बताया कि पूर्व डिप्टी मेयर प्रीति शेखर ने 2017 में आदमपुर थाना में उम्र सिमा को लेकर प्राथमिकी दर्ज किया था , जाँच के दौरान केस सत्य पाया गया था।इसके बाद स्वतः मेयर को अपने पद से इस्तीफा दे देना चहिये था ।लेकिन उन्होंने नहीं दिया। इसके विरोध में हम चुनाव आयोग गए थे और वहाँ एफआईआर कॉपी जमा किया। आयोग ने जिलाधिकारी को एफआईआर कॉपी भेजा और जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को भेजा। इसलिए आज वस्तुस्थिति को बताने सबूत के साथ नगर आयुक्त पास पहुंचे थे । वहीं संजय सिन्हा ने मेयर को चार्जशीटेड मेयर करार दिया। वहीं नगर आयुक्त ने बताया कि मेयर के विरुद्ध गलत शपथ सम्बन्धित कागजात मीले हैं।जाँच की जाएगी।

Join us on:

Leave a Comment