दवा व्यवसाई से 2 लाख 61 हजार की लूट

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में दिनदहाड़े बेखौफ बदमाशों ने दवा व्यवसाई के कर्मी से 2 लाख 61 हजार मारपीट कर छीन लिया

बेगुसराय बिहार

बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े दवा व्यवसाई के कर्मी से मारपीट कर 2.61 लाख रुपए लूट कर फरार हो गया। घटना नगर थाना क्षेत्र के के कचहरी रोड की है। बताया जाता है कचहरी रोड स्थित साक्षी इंटर प्राइजेज दवा के थोक बिक्रेता के कर्मचारी विकास कुमार दुकान के सामने ही इंडियन बैंक में रुपये लेकर जमा करने जा रहा था। बैंक परिसर में ही चार बदमाशों ने विकास को पकड़ लिया व मारपीट कर रुपये से भरा बैग छीन लिया। इस मारपीट में विकास कुमार भी हो गया। मारपीट के दौरान कर्मी रुपये लूटने के दौरान शोर भी मचाया लेकिन उसे कोई बचाने नहीं आया व लुटेरे रूपया लूट कर भाग निकले। घटना की जानकारी पर नगर थानाध्यक्ष राम निवास पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच मामले की जांच पड़ताल की।
बाईट- विकास कुमार, पीड़ित

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें