नवनिर्वाचित प्रतिनिधि समेत दो को ट्रक से रौंदकर मौत के घाट उतारा!

SHARE:

:- ऋषिकेश की रिपोर्ट

भले ही नालंदा जिले के कई प्रखंडों में पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया हो लेकिन पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न होने के बाद चुनावी रंजिश में घटनाक्रम होने का नाम नहीं ले रहा है तभी तो एक बड़ी खबर नूरसराय के मकनपुर गांव से आ रही है जहां चुनावी रंजिश में नवनिर्वाचित वार्ड सदस्य समेत दो लोगो की हत्या की बात सामने आ रही है।गौरतलब है अभी 8 वे चरण का चुनाव से सम्पन्न होने के महज कुछ दिन बाद ही सड़क हादसे में दो लोगो को मौत के घाट उतार दिया।नव निर्वाचित रंजीत सिंह अपने सहयोगी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर जा रहे थे, तभी मकनपुर छिलका के पास पहले से खड़ी ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार दोनो को देखकर ट्रक ने दोनों रौद दिया जिससे एक कि घटनास्थल पर ही मौत हो गयी थी जबकि दूसरे ने इलाज के क्रम में दम तोड़ दिया। परिजनों ने इस घटना को लेकर पूर्व मुखिया के ऊपर हत्या का आरोप लगाया है क्योंकि चुनाव के किसी बात को लेकर मुखिया प्रत्याशी शंकर लाल और नीरज सिंह के बीच विवाद हुआ था। उसी वक्त जान से मारने की नीरज सिंह को दी गई थी। घटना के बाद परिजनों ने उच्च स्तरीय जांच की मांग पुलिस प्रशासन से की है घटना के बाद पूर्व मुखिया का पूरा परिवार फरार बताए जा रहे हैं।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें