बेगूसराय में गैंगरेप के बाद महिला के प्राइवेट पार्ट से बुलेट व लकड़ी का टुकड़ा निकलने से हड़कंप!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

बेगूसराय मे दरिंदो नें गैंगरेप के बाद एक महिला के प्राइवेट पार्ट में बुलेट और लकड़ी का टुकड़ा डालने जैसा घृणित अपराध को अंजाम दिया है।।ग्यारह जून को चकिया थाना क्षेत्र मे घटी इस घटना से जहाँ लोग पुलिस के कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर रहे है वही घटना को लेकर लोगो मे काफी आक्रोश है। लोगो के अनुसार चकिया थाना की पुलिस द्वारा शिकायत करने पहुँची पीड़िता को डांट डपट कर भगा देने का आरोप है। इतना ही नहीं आरोपी द्वारा तीन महीना पहले भी महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया किया था । लेकिन उस वक्त भी पुलिस नें कोई एक्शन नहीं लिया। इस मामले मे पुलिस के वरीय अधिकारियो नें जाँच मे दोषी पाये जाने वालो के खिलाफ कारवाई का भरोसा दिया है वही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की बात बताया जा रहा है। बताते चले की इस घटना मे पुलिस तब एक्शन मे आई जब महिला के मेडिकल जाँच मे प्राइवेट पार्ट से सामान निकला। जिसकी पुष्टि पुलिस के वारिये अधिकारीयों नें की है। जिसके बाद से पुलिस महकमे मे खलबली मची हुई है
बताते चले की 11 जून की रात पीड़ित महिला जब शौच के लिए खेत मे गई थी तभी घात लगाए अपराधियों नें मिलकर पहले महिला के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं बहशी दरिंदो नें महिला के प्राइवेट पार्ट मे बुलेट और लकड़ी का टुकड़ा डाल दिया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सुचना देने जब पीड़िता अपने परिवार के साथ चकिया थाना पहुँची तो आरोप है की पहली दफा पीड़िता को डांट डपट कर भगा दिया गया। मामले के सामने आने के महिला का मेडिकल जाँच कराया गया। घटना के बाद दुबारा जब महिला को दर्द शिकायत हुई तो उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहाँ उसके प्राइवेट पार्ट से कुछ सामान निकला। जिसके बाद से ही पुलिस मे खलबली मची हुई है। घटना के संबंध मे पुलिस के वरीय अधिकारियो नें घटना की पुष्टि की है। इतना ही नहीं प्राइवेट पार्ट से सामान निकलने की पुष्टि करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी रहने की बात कही है।। सदर डीएसपी नें बताया है की इस मामले मे लापरवाही बरतने का साक्ष्य मिलने पर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कारवाई की भी बात कही है।।
वही बेगूसराय के सिविल सर्जन अशोक कुमार नें बताया की मिडिया के द्वारा महिला के प्राइवेट पार्ट मे कुछ समान मिलने की बात प्रकाश मे आई है। इसके लिए सदर अस्पताल के डीएस के नेतृत्व मे महिला डॉक्टरो की टीम का गठन किया गया है। जाँच रिपोर्ट मिलने के बाद ही सही जानकारी दी जाएगी। फिलहाल इस मामले मे जहाँ सभी आरोपी घटना के कई दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर है वही पीड़ित महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय मे भर्ती कराया गया है।
बाइट -आनंद पाण्डे डीएसपी
बाइट – अशोक कुमार सिविल सर्जन

Join us on:

और पढ़ें