शादी समारोह से पटना लौट रहे मोकामा विधायक अनंत सिंह का काफिला ट्रक से टकराया, बाल बाल बचे!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!


मोकामा के जदयू विधायक अनंत सिंह शादी समारोह से लौटने के दौरान बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला थाना अंतर्गत सबनिमा पेट्रोल पंप के पास एक सड़क हादसे में बाल बाल बच गए। उनके काफिले की कई गाड़ियां फोरलेन किनारे खड़े ट्रक से टकरा गईं, जिसमें चार गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि हादसे में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ है और अनंत जिस गाड़ी में सवार थे वह भी बच गया। अनंत सिंह मोकामा विधानसभा के बादपुर गांव में एक शादी समारोह से काफिला के साथ पटना लौट रहे थे । उनका काफिला फोरलेन से काफी तेजी से गुजर रहा था। तभी सबनिमा पेट्रोल पंप के पास उनके काफिले की एक गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। ट्रक से टकराने के बाद उनके काफिले की कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं, जिसमें चार गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। कुछ देर घटनास्थल पर रुकने के बाद अनंत सिंह का काफिला पटना के लिए रवाना हो गया।

Join us on:

और पढ़ें