आत्मसमर्पण के लिए बोलने के बाद भी लगातार करता रहा पुलिस पर फायरिंग, जानिए एनकाउंटर का पूरा सच!

SHARE:

:- ब्यूरो रिपोर्ट!

18 जून, पटना
भोजपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में बीते बुधवार हाथ में पिस्टल लहराते व हवाई फायरिंग करते बिलौटी गांव के भरत भूषण तिवारी फेसबुक पर लाइव आकर वीडियो बना रहा था। पुलिस को इसकी सूचना मिलते ही घटना का सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस व भोजपुर एसटीएफ टीम द्वारा फौरन घटनास्थल पर पहुंची। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस व एसटीएफ द्वारा व्यक्ति को लगातार आत्मसमर्पण के लिए बोला जा रहा था। लेकिन भरत भूषण तिवारी अपने हाथ में लिये पिस्टल से पुलिस पर लगातार रूक-रूक कर फायरिंग करता रहा। ऐसे में पुलिस टीम व आमलोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस व एसटीएफ ने त्वारित कार्रवाई करने का निर्णय लिया। वहीं हाथ में बेखौफ पिस्टल लहरा रहे भरत भूषण तिवारी पर नियंत्रण पाने के लिए एसटीएफ के जवानों द्वारा बुलेटप्रुफ जैकेट के साथ व्यक्ति की क्लोज कॉडनिंग की जा रही थी। तभी भरत भूषण ने पुलिस व एसटीएफ के जवानों को अपनी तरफ बढ़ता देख उन्हें लक्ष्य कर फायरिंग करना शुरू कर दिया। जिस पर पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा व आस-पास के लोगों की रक्षा के लिए जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की गयी। जिससे पुलिस की गोली व्यक्ति के पैर में लगी। गोली पैर में लगने के बाद घायल भरत भूषण को इलाज के लिए फौरन पीएमसीएच लाया गया। इलाज के दौरान घायल भरत भूषण की मौत हो गयी। बता दें कि पुलिस व एसटीएफ को मृतक भरत भूषण के पास से 1 पिस्टल, 2 जिन्दा कारतूस, 2 मैग्जीन व 2 खोखा बरामद हुआ है।

Join us on:

और पढ़ें