रिपोर्ट – अमित कुमार!
बिहार में महंगाई, बेरोजगारी, बदहाल शिक्षा व्यवस्था, ध्वस्त कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार के खिलाफ आज राष्ट्रीय जनता दल ने पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर जिला स्तरीय एक दिवसीय धरना दिया।
धरने की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने की। इस मौके पर उन्होंने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। मंडल ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था बदहाल है और कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।
उन्होंने आरोप लगाया कि यह धरना पूरे बिहार में आयोजित किया जा रहा है। भ्रष्टाचार पर सरकार कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही। ‘डबल इंजन सरकार’ में भ्रष्टाचार चरम पर है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है।
बाइट:- मंगनी लाल मंडल, प्रदेश अध्यक्ष, आरजेडी



