एक्शन मोड में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार,जिला अस्पतालों को मजबूत करने के निर्देश!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!


बिहार के नए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार इन दिनों एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। जेडीयू कार्यालय पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री ने साफ कहा कि सरकार की कोशिश है कि मरीजों को इलाज के लिए अनावश्यक रूप से पटना नहीं आना पड़े। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेजों को इस तरह सशक्त बनाया जा रहा है कि जो ऑपरेशन और इलाज वहां संभव है, वह वहीं हो सके।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि इस संबंध में सिविल सर्जनों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि केवल गंभीर स्थिति वाले मरीजों को ही पटना के बड़े अस्पतालों में रेफर किया जाएगा।
अस्पतालों में पत्रकारों के साथ मारपीट और रिपोर्टिंग में बाधा पहुंचाने की घटनाओं पर भी स्वास्थ्य मंत्री ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को रिपोर्टिंग करने का संवैधानिक अधिकार है और उन्हें किसी भी परिस्थिति में रोका नहीं जाना चाहिए।

बाइट: निशांत कुमार, स्वास्थ्य मंत्री, बिहार।

Join us on: