रिपोर्ट :- संतोष चौहान
छातापुर प्रखंड के रामपुर में आयोजित सहयोग शिविर का प्रभारी मंत्री ने निरीक्षण किया
प्रभारी मंत्री ने शिविर में उपस्थित लाभुकों एवं आमजनों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना एवं त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया
सुपौल :- बिहार सरकार के योजना एवं विकास मंत्री सह सुपौल जिला प्रभारी मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा द्वार सुपौल जिले के छातापुर प्रखंड अंतर्गत पंचायत सरकार भवन, रामपुर में आयोजित सहयोग शिविर में आगमन हुआ। इस अवसर पर उन्होंने शिविर का निरीक्षण कर विभिन्न विभागों द्वारा संचालित स्टॉलों का अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने शिविर में उपस्थित लाभुकों एवं आमजनों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
प्रभारी मंत्री ने सहयोग शिविर की व्यवस्था एवं विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से सरकारी सेवाओं को आमजन तक सरल एवं सुगम तरीके से लाभ पहुँचाया जा रहा है, जिससे लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाओं का लाभ प्राप्त हो रहा है। जो जनहित के लिए बहुत ही बहुत ही उपयोगी सिद्ध हो रहा है।




