गयाजी – पुलिस ने 45 लाख लूट मामले में दो बदमाशों का हाफ एनकाउंटर कर किया गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट – अभिषेक कुमार!

बीते गया पुलिस ने बीती देर रात आमस थाना क्षेत्र के बनाही मोड़ के समीप बड़ी कार्रवाई करते हुए 45 लाख लूट मामले में फरार चल रहे दो अपराधियों का हाफ एनकाउंटर किया है दोनों अपराधियों के पैर में गोली लगी है जिसे इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है अपराधियों की पहचान सुनील कुमार उर्फ सुजीत चौधरी और श्रवण कुमार के रूप में हुई है, सुजीत चौधरी को दो गोली लगी है जबकि श्रवण कुमार को एक गोली पैर में लगी है,बताया जाता है कि दोनों के पास से लुटे गए गहने में कुछ जेवरात भी बरामद किए गए है,

बता दे की बीते 27 मई को गुरुआ थाना क्षेत्र के गुरुआ बाजार में आभूषण दुकानदार को उस समय गोली मारकर 40 लाख के गहने और 5 लाख रुपए नगद लूट लिए थे जब वह दुकान बंद कर अपने घर जा रहे थे तभी दुकान के बाहर ही अपराधी गहनों से भरे थैले लेकर फरार हुए और अंधाधुंध गोली करते हुए फरार हो गए थे.

पुलिस को सूचना मिली थी कि आमस थाना क्षेत्र के बनाही मोड़ के पास गुरुआ लूट मामले में सभी अपराधी जुटे हुए हैं तभी पुलिस मौके पर घेराबंदी की लेकिन अपराधी पुलिस पर ही गोली चलाना शुरु कर दिया जहां जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दो अपराधियों का हाफ एनकाउंटर किया दोनों अपराधी के पैर में गोली लगी है

फिलहाल फरार अन्य अपराधियों की भी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

Join us on: