समस्तीपुर-भतीजे ने चाचा को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, गांव में सनसनी!

SHARE:

रिपोर्ट – अरविंद कुमार!

समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि भतीजों ने मिलकर अपने ही चाचा की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।घटना उजियारपुर थाना क्षेत्र के सातनपुर वार्ड संख्या-3 की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पसीखाना में हुए विवाद के दौरान एक व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। इस मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुए मदन साह की मौत हो गई। मृतक की पहचान रामदेव साह के 35 वर्षीय पुत्र मदन साह के रूप में हुई है।मृतक के परिजनों का आरोप है कि घर बनाने को लेकर काफी दिनों से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद मारपीट शुरू हो गई। परिजनों का कहना है कि मारपीट इतनी गंभीर थी कि मदन साह की मौके पर ही मौत हो गई।परिवार वालों ने हत्या का आरोप मृतक के चचेरे भाई सुनील शाह तथा भतीजों अमन शाह और राजा शाह पर लगाया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है, जबकि गांव में भी दहशत और आक्रोश का माहौल देखा जा रहा है।घटना की सूचना मिलते ही उजियारपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Join us on: