पटना हाईकोर्ट को मिले 7 नए जज, मुख्य न्यायधीश मीनाक्षी मदन राय ने दिलाई शपथ।

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

मुख्य न्यायाधीश मीनाक्षी मदन राय ने सबको पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इन सात में रंजन कुमार झा, कुमार मनीष और राज कुमार को स्थाई जज बनाया गया है। वहीं राणा विक्रम सिंह, विकास कुमार, गिरिजिश कुमार और आलोक कुमार को दो साल के लिए अतिरिक्त जज नियुक्त किया गया है।

समारोह में हाईकोर्ट के बाकी जज, महाधिवक्ता पी. के. शाही और बहुत सारे अधिवक्ता मौजूद थे। इन नई नियुक्तियों के बाद पटना हाईकोर्ट में कुल जज 37 से बढ़कर 44 हो गए हैं, जबकि स्वीकृत पद 53 हैं। इससे अब ज्यादा बेंच बनेंगी और केस निपटाने में तेजी आएगी।

Join us on: