बाढ़- मिट्टी ढो रहे ट्रैक्टर ने युवक को कुचला, मौके पर ही मौत, घटना सीसीटीवी में कैद!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

– बाढ़ अनुमंडल के एनटीपीसी थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरक्षणी के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस सड़क दुर्घटना में ट्रैक्टर ने युवक को अपनी चपेट में लिया और उसके ऊपर चढ़ गया, मृतक की पहचान सहनौरा गांव निवासी आनंद कुमार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, आनंद कुमार अहले सुबह करीब 3:00 बजे अपने मोटरसाइकिल से बाढ़ स्टेशन से वापस अपने घर सहनौरा लौट रहा था। इसी दौरान गौरक्षणी के समीप मिट्टी से लदे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर के चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सीधे बाइक सवार आनंद को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना जोरदार था कि ट्रैक्टर आनंद के ऊपर चढ़ गया, जिससे घटनास्थल पर ही तड़प-तड़प कर उसकी जान चली गई। जिसका सीसीटीवी भी सामने आया है जिसमें ट्रैक्टर चालक हादसा को अंजाम देकर भागता दिख रहा है। सुबह का वक्त होने के कारण सड़क पर सन्नाटा था, लेकिन हादसे की आवाज सुनकर और बाद में वहां से गुजरने वाले स्थानीय ग्रामीणों की नजर जब शव पर पड़ी, तो इलाके में सनसनी फैल गई।
देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत स्थानीय एनटीपीसी थाना पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है। इस संबंध में स्थानीय ग्रामीण मोहन कुमार ने बताया कि सुबह के समय मिट्टी लदे ट्रैक्टर काफी तेज गति से चलते हैं, जिससे हमेशा हादसे का डर बना रहता है। आज भी इसी लापरवाही के कारण एक युवक की जान चली गई।

बाइट – परिजन

Join us on: