पुलिस करवा रही थी गाँजा तस्करी,साढे 4 क्विंटल 19 किलो गांजा के साथ चार गिरफ्तार, थानाध्यक्ष सस्पेंड- एसपी!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने प्रेसवार्ता कर बताया है कि गांजा तस्करी मे लाइनर का कार्य कर रहा था 112 टीम का चालक

साढे 4 क्विंटल 19 किलो गांजा के साथ चार गिरफ्तार, थाना अध्यक्ष लापरवाही के आरोप मे सस्पेंड

एस पी एवं डी आई जी ने बासोपट्टी थाना टहूंच कर स्वयं किए पूछताछ

मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत चल रहे गांजा तस्करी को लेकर प्राप्त गुप्त सूचना के सत्यापन एवं आवस्यक कार्वाई करने के उद्देश्य से मधुबनी पुलिस और एसटीएफ कि टीम ने संयुक्त रुप से छापेमारी किया। छापेमारी टीम को एक पिकअप गाड़ी से साढ़े 04 क्विंटल 19 किलों गांजा के साथ चालक, खलासी, लाइनर सहित 4 को पुलिस ने गिरफ्तार करने मे सफल रही। वहीं मामले को गंभीरता से लेते हुए बासोपट्टी थाना पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 112 वाहन टीम के चालक कि भी संलिप्तता गांजा तस्करी मामले मे पाई गई है। संलिप्तता के आरोप मे 112 वाहन के चालक को भी गिरफतार किया गया है। बासोपट्टी थाना अध्यक्ष को लापरवाही के आरोप मे सस्पेंड कर दिया गया है। मामले के गंभीरता को देखते हुए दरभंगा परिक्षेत्र के डी आई जी मनोज कुमार तीवारी, मधुबनी के एस पी योगेन्द्र कुमार ने स्वयं बासोपट्टी थाना पहूंच कर पकड़े गए गांजा तस्कर एवं सभी पकड़े गए संलिप्तों से पूछताछ कर आगे की बिधीसंवत कार्वाई करने को लेकर निर्देश दिए है। इसके साथ ही उक्त तस्करी मामले मे संलिप्त अन्य सभी लोगों को गिरफ्तार करने के लिए कार्वाई तेज कर दिया गया है।

Join us on: