जनविश्वास, सुशासन और सेवा भाव से भारत बना विश्व की अग्रणी शक्ति : विजय कुमार सिन्हा!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

12 वर्षों में बदली देश की तस्वीर और तकदीर : भाजपा

जनविश्वास, सुशासन और सेवा भाव से भारत बना विश्व की अग्रणी शक्ति : विजय कुमार सिन्हा

लखीसराय, 13 जून।

भारत के लोकप्रिय एवं दूरदर्शी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफलतापूर्वक 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, लखीसराय द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि आज का दिन देश के लोकतांत्रिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण पड़ाव का प्रतीक है। बीते 12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को प्राप्त किया है। यह कालखंड केवल उपलब्धियों का नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की एक प्रेरणादायी यात्रा का साक्षी रहा है।

उन्होंने कहा कि इन 12 वर्षों की सबसे बड़ी शक्ति देश की जनता का अटूट विश्वास और सरकार की निरंतर सेवा भावना रही है। यही विश्वास भारत को नई ऊर्जा, नई दिशा और नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ाने का आधार बना है।

माननीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शासन व्यवस्था का केंद्रबिंदु गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन तथा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना जैसी योजनाओं ने करोड़ों परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। इन योजनाओं के माध्यम से विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का सफल प्रयास किया गया है।

श्री सिन्हा ने कहा कि मोदी सरकार ने पारदर्शी, जवाबदेह और भ्रष्टाचार मुक्त शासन का नया मानदंड स्थापित किया है। डिजिटल इंडिया, प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) तथा जनधन-आधार-मोबाइल (जैम) त्रिशक्ति के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों तक पहुंचा है। इससे न केवल व्यवस्था में पारदर्शिता आई है, बल्कि सरकारी संसाधनों की व्यापक बचत भी सुनिश्चित हुई है।

उन्होंने कहा कि बीते एक दशक में भारत ने आधारभूत संरचना के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति दर्ज की है। आधुनिक सड़कों, एक्सप्रेस-वे, रेलवे, हवाई अड्डों, बंदरगाहों तथा डिजिटल नेटवर्क के विस्तार ने देश की विकास गति को नई रफ्तार दी है। आत्मनिर्भर भारत अभियान के माध्यम से देश उत्पादन, नवाचार और रोजगार सृजन के क्षेत्र में नई संभावनाओं का केंद्र बनकर उभरा है।

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा निरंतर सुदृढ़ हुई है। आज विश्व मंच पर भारत की आवाज प्रभावशाली और निर्णायक रूप से सुनी जाती है। जी-20 की सफल अध्यक्षता, अंतरिक्ष एवं रक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां तथा वैश्विक कूटनीति में भारत की बढ़ती भूमिका देश की बढ़ती सामर्थ्य और नेतृत्व क्षमता का परिचायक है।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने कहा कि मोदी सरकार का उद्देश्य केवल विकास करना नहीं, बल्कि “विकसित भारत-2047” के विराट संकल्प को साकार करना है। यह संकल्प भारत को आर्थिक, सामाजिक, तकनीकी और सांस्कृतिक दृष्टि से विश्व का अग्रणी राष्ट्र बनाने की दिशा में एक मजबूत पहल है। इस अभियान में युवाओं, किसानों, महिलाओं, गरीबों और वंचित वर्गों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास, सुशासन और जनसेवा के नए आयाम स्थापित करेगा तथा विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में और अधिक गति से आगे बढ़ेगा।

अंत में भाजपा जिला मंत्री हिमांशु पटेल ने केंद्र सरकार के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह यात्रा जनविश्वास, जनभागीदारी और राष्ट्रहित के प्रति समर्पित नेतृत्व की ऐतिहासिक सफलता का प्रतीक है। यह 140 करोड़ देशवासियों की आकांक्षाओं, विश्वास और सहभागिता से निर्मित नए भारत की गौरवगाथा है। इस प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा महामंत्री अमरजीत प्रजापति, सनोज साहू एवं प्रमोद कुशवाहा उपस्थित रहे।

सादर आभार।

अजय कुशवाहा
जिला मीडिया प्रभारी
भारतीय जनता पार्टी, लखीसराय।

Join us on: