:- रवि शंकर अमित /बबलू राय!
बेगूसराय के बछवारा थाना क्षेत्र में इन दिनों लगातार अपराधियों का तांडव देखने को मिल रहा है । बीती रात भी अपराधियों ने थाना क्षेत्र के फतेहा चौक पर तीन दुकान में घुसकर हथियार के बल पर हजारों रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया है। आज इसके विरोध में स्थानीय लोग एवं दुकानदारों ने एन एच 28 को जामकर अपना विरोध प्रदर्शन एवं पुलिस के विरुद्ध आक्रोश व्यक्त किया है तथा फतेहा चौक पर पुलिस गश्ती सहित सुरक्षा की मांग को रखा है । दुकानदार संजय कुमार ने बताया कि बीते शाम तीन की संख्या में हथियारबंद अपराधी पहुंचे और पहले दुकान में घुस गए तथा 20000 रुपए की मांग शुरू की। दुकानदार के द्वारा जब इसका विरोध किया गया तो अपराधियों ने जबरन दुकान के लॉकर में रखे लगभग 15000 रुपए निकाल लिए साथ ही साथ बगल के और दो दुकानों में उपलब्ध राशि लूट ली एवं हथियार चमकाते हुए मौके से फरार हो गए। गौरतलब है कि बछवारा थाना क्षेत्र में इन दिनों अपराधियों का तांडव लगातार जारी है । पिछले दिनों अपराधियों ने चमथा में कटाव नीरोधी कार्य स्थल पर पहुंचकर गोलीबारी की थी एवं मजदूरों के साथ मारपीट एवं लेवी की मांग की थी। वही चमथा में शराब कारोबार का विरोध करने पर अपराधियों ने तीन घर में आग लगा दी थी। पिछले 6 जून को अपराधियों ने थाना क्षेत्र के नारेपुर पश्चिम गांव में दो पक्षों के बीच सरेआम गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया था। और बीते रात फतेहा चौक पर लूट की घटना को अंजाम दिया है। कहीं न कहीं ऐसा प्रतीत हो रहा है की बछवारा थाने की पुलिस बिल्कुल निकम्मी हो गई है और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं ।
बाइट – संजय कुमार दुकानदार
बाइट – चंदन कुमार
बाइट – मनोज चौधरी मुखिया प्रतिनिधि
बाइट- स्थानीय




