पटना – नगर परिषद बाढ़ में पीने के पानी के लिये मचा हाहाकार!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

बाढ नगर क्षेत्र के चोंदी मोहल्ले स्थित पंप हाउस का मोटर 5 दिन पहले जल गया है। पूरे मोहल्ले में इस भीषण गर्मी में पीने के पानी के लिए हाहाकार मचा है। लोग को पीने के लिए पानी दूर-दूर लाना पड़ता है महिला बुजुर्ग सभी दूर- दराज से पानी धो रहे हैं। लोग परेशान हैं और अधिकारी की रवैया ठीक नहीं है। अधिकारी से बात करने पर 5 दिनों से कह रहे हैं कि आज मोटर लग जाएगा कल लग जाएगा लेकिन आज 5 दिन बीत गया अभी तक मोटर लगा नहीं है। अधिकारी टाल मटोल कर रहे हैं वहीं पीएचडी विभाग के प्रति लोगों का आक्रोश देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आज अगर पानी नहीं मिला तो हम लोग पानी के लिए सड़क पर उतर जाएंगे ऐसा पहली बार देखने को मिल रहा है कि 5 दिन बीतने के बाद भी अभी तक मोटर बनाने की कोई पहल नहीं हो रही है। लोग पानी के लिए तरस रहे हैं.।

बाइट आलोक कुमार स्थानीय
बाइट कई स्थानीय

Join us on: