ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, घर लौटने के दौरान हुआ हादसा!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय!

आरा/बडहरा थाना क्षेत्र के आलेखी टोला निवासी एक युवक की ट्रेन से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान मनु कुमार राय (26 वर्ष) के रूप में हुई है। वह विजेंद्र राय के पुत्र थे।
परिजनों के अनुसार मनु कुमार राय पिछले करीब पांच वर्षों से दिल्ली में रहकर निजी कंपनी में नौकरी करते थे। वह ट्रेन से दिल्ली से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पश्चिमी गुमटी के समीप अचानक ट्रेन से गिर गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि मनु दो भाइयों में छोटे थे। उनके बड़े भाई का नाम विकास कुमार राय है। युवक की असामयिक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि मनु मिलनसार स्वभाव के थे और परिवार के भरण-पोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Join us on: