लेट्स इंस्पायर बिहार की टीम द्वारा वृहत पैमाने पर पौधरोपण!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

नेपाल बॉर्डर से औंसी थाना तक गूंजा हरियाली का संदेश, विश्व पर्यावरण दिवस पर लेट्स इंस्पायर बिहार ने लगाया 176 पौधे

मधुबनी विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सामाजिक संगठन लेट्स इंस्पायर बिहार, मधुबनी अध्याय द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान औंसी थाना परिसर,कपिलेश्वर हाई स्कूल, ककरौल मिडिल स्कूल, रहिका थाना सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर 26 पौधे लगाए गए। वहीं जयनगर-बेतोन्हा नेपाल बॉर्डर क्षेत्र में पिंकी झा के नेतृत्व में लगभग 150 पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस प्रकार पूरे अभियान के तहत कुल 176 पौधे लगाए गए।कार्यक्रम की अध्यक्षता लेट्स इंस्पायर बिहार मधुबनी अध्याय के मुख्य समन्वयक डॉ. उदय भूषण प्रसाद ‘निराला’ ने की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस का विषय नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। जिला प्रभारी राजू झा ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और बढ़ते प्रदूषण की चुनौती से निपटने के लिए प्रत्येक नागरिक को वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होना होगा।नेपाल सीमा क्षेत्र में आयोजित अभियान के दौरान आम, जामुन, बेल, महोगनी, सपोटा (चीकू) एवं पीपल सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। अभियान में ज्योतिरादित्य सिंह, सरोज सिंह एवं अमित पंजीयार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।पिंकी झा ने कहा कि पेड़-पौधे धरती के जीवनदाता हैं और हर व्यक्ति को पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल का भी संकल्प लेना चाहिए।ज्योतिरादित्य सिंह ने कहा कि एक पेड़ केवल पर्यावरण ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के जीवन और स्वास्थ्य की सुरक्षा का आधार है। सरोज सिंह ने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति हर वर्ष कम से कम एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करे तो पर्यावरणीय समस्याओं पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकता है। अमित पंजीयार ने कहा कि स्वच्छ और हरित वातावरण के निर्माण में जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है और युवाओं को इस अभियान से जुड़ना चाहिए।इस अवसर पर समाजसेवी रीना सर्राफ ने कहा कि महिलाओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से पर्यावरण संरक्षण आंदोलन को नई दिशा मिल सकती है। शेष नारायण जी ने वृक्षों को प्रकृति का अमूल्य उपहार बताते हुए इनके संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। सुभाष झा ने कहा कि आज का वृक्षारोपण भविष्य की पीढ़ियों के लिए सबसे बड़ा निवेश है। नीलेंद्र चौधरी ने पर्यावरण संरक्षण को सामाजिक से ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का महत्वपूर्ण संदेश दिया।

Join us on: