बेगूसराय – ट्रक ने स्कूटी सवार भाई बहन को कुचला, बहन की मौत, भाई की हालत नाजुक,NH जाम, हँगामा!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!

बेगूसराय में लगातार तेज रफ्तार का कर देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार भाई और बहन को कुचल दिया। इस हादसे में बहन की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से नाराज लोगों ने एनएच 31 को जाम कर दिया और हंगामा करने लगा। हालांकि पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को समझा बूझकर मामला को शांत कराया। यह पूरा मामला लाखो थाना क्षेत्र के रमजानपुर स्थित एनएच 31 के पास की है। मृत महिला की पहचान चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले अमरजीत कुमार की पत्नी नेहा कुमारी के रूप में की गई है। जबकि घायल भाई की पहचान नीतीश कुमार के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि नेहा कुमारी अपने माइके नागदह से अपने भाई नीतीश कुमार के साथ स्कूटी पर सवार होकर रमजानपुर किसी काम के लिए जा रही थी। इसी दौरान रमजानपुर चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी में जोरदार धक्का मार दिया। हादसा इतना जबरदस्त था की स्कूटी पर सवार नेहा कुमारी की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि भाई नीतीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना से नाराज लोगों ने एनएच 31 को जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन खिलाफ हंगामा करने लगा। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही लाखों थाने के पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को समझा बूझकर मामला को शांत कराया और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
बाइट – परिजन

Join us on: