बंधक बना कर परिवार पर हमला, महिला की मौत, अन्य की हलात नाजुक, अस्पताल पहुँचे मंत्री सांसद व विधायक!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!

खगड़िया जिला के चौथम में अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। इस घटना में अपराधियों ने एक ही परिवार के चारो लोगो को बंधक बना कर उस पर धारदार हथियार से हमला किया है। इस घटना में जहाँ एक महिला की मौत हो गई है वही एक अन्य की हालत नाजुक बनी हुई है। जबकि गंभीर रूप से घायल दो का इलाज एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। बताया जाता है की अपराधियों ने पहले घर के लोगो को नशा वाला पेड़ा खिलाकर बेहोश करने की कोशिश की। सभी घायलों का इलाज बेगूसराय के एक निजी नसिंग होम में चल रहा है। जिससे मिलने आज खगड़िया के बिधायक बाबू लाल शौर्य मंत्री संजय पासवान और सांसद राजेश वर्मा पहुंचे। जहाँ उन्होंने भर्ती पीड़ितों और परिजनों से मुलाक़ात की। इस दौरान जहाँ इस घटना की निंदा की वही उन्होंने बताया की चिराग पासवान को जब इस बात सुचना मिली तो उन्होंने उन्होंने इस पे चिंता जाहिर की और उनलोगो को परिजनों से मिलकर उनका हाल जानने को कहा है। हम लोग परिजनों से मिलने उनके गाँव भी जा रहे।
बाइट – अमन कुमार
बाइट – राजेश वर्मा सांसद

Join us on: