बाढ़ – मायके बात करने की कीमत विवाहिता ने जान देकर चुकाई!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!


बाढ़ अनुमंडल में पत्नी के मायके में बार बार फोन करने को लेकर हुए विवाद में ससुराल के लोगों ने एक नवविवाहिता की हत्या कर दी गई। गीता के परिजनों ने ससुराल वालों पर फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। गीता की शादी 23 नवंबर को बटेरिया गांव में विक्की से हुई थी। गीता का मायके अंदोली गांव में था। विक्की कहीं बाहर काम करता है। वह इन दिनों छुट्टी में अपने घर आया हुआ था। गीता के भाई पिंटू का आरोप है कि उसे अपने परिजनों से फोन पर बात करने से बार बार मना किया जाता था। इसके अलावा दहेज में मिले सामान को लेकर भी उसे बराबर ताना दिया जाता था। इसी बात को लेकर रात में पति पत्नी के बीच बहस हुई और गुस्से में ससुराल के लोगों ने घर में फांसी लगाकर उसकी हत्या कर दी। गीता कुमारी के परिजनों को दोपहर में गीता कुमारी के मौत की जानकारी मिली। शव को पोस्टमार्टम के लिए बाढ़ सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
बाइट पिंटू कुमार, मृतका के भाई
मृतका के रिश्तेदार

Join us on: