मुख्यमंत्री ने 9 लाख रूपये का चेक प्रदान कर एथलीट पीयूष राज को किया सम्मानित और प्रोत्साहित!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

पटना, 03 जून 2026 :- मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने लोक सेवक आवास पर 22वीं जूनियर एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक जीतनेवाले बिहार के खिलाड़ी श्री पीयूष राज को 9 लाख रूपये का चेक प्रदान कर उन्हें सम्मानित और प्रोत्साहित किया। साथ ही उनका हौसला अफजाई करते हुए बिहार सरकार में शीघ्र ही सरकारी सेवा में नियुक्ति की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री पीयूष राज की यह उपलब्धि राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने श्री पीयूष राज को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दी।

ज्ञातव्य है कि हाल ही में चीन में आयोजित 4X400 मीटर रिले स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाले श्री पीयूष राज बिहार के प्रथम खिलाड़ी हैं।

Join us on: