मधुबनी- सहयोग शिविर आयोजित कर लोगों के समस्या के किया गया निष्पादन!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के बेनीपट्टी प्रखंड मे महम्मदपुर एवं कपसिया पंचायत में मंगलवार को मुख्यमंत्री सचिवालय के निर्देशानुसार आमलोगों की समस्याओं की आन स्पॉट निदान के लिए सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। महम्मदपुर पंचायत में बिजली, अतिक्रमण, भूमि विवाद, नल जल, दाखिल खारिज, सड़क अतिक्रमण आदि समस्याओं से संबंधित करीब 12 आवेदन (ऑफलाइन) पड़े। जबकि, इससे पूर्व सोलर स्ट्रीट लाइट, नल जल, वृद्धावस्था पेंशन आदि से संबंधित करीब 12 आवेदन (ऑनलाइन) पड़ा था। जिसमें 11 आवेदन का जहां निष्पादन कर दिया गया वहीं 1 आवेदन निष्पादन की प्रतीक्षा में पेंडिंग पड़ा हुआ था। महम्मदपुर पंचायत के राजकीय मध्य विद्यालय प्रांगण में आयोजित सहयोग शिविर में बिहार भाजपा के एमएलसी घनश्याम ठाकुर, पर्यवेक्षकीय पदाधिकारी वरीय उपसमाहर्ता विश्वजीत कुमार, मुखिया सुलेखा देवी, बीपीआरओ सह प्रभारी बीईओ मधुकर कुमार, आरओ गणेश कुमार, पीएचसी प्रभारी डॉ. पीएन झा, श्रम निरीक्षक आकांक्षा कुमारी, जीविका बीपीएम प्रणवतोष मिश्रा, मुखिया प्रतिनिधि संजय सिंह, पीएचईडी विभाग के प्रतिनिधि रमण कुमार झा, आईसीडीएस सहित अन्य विभागों के अधिकारी, कर्मी, प्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता व आमलोग उपस्थित थे। इस मौके पर एमएलसी घनश्याम ठाकुर ने कहा कि बिहार सरकार ने ऑनलाइन एवं ऑफलाइन के माध्यम से सहयोग शिविर में जनहित से संबंधित पड़ने वाले आवेदनों का निष्पादन 30 दिनों में करने का निर्देश संबंधित विभागों को दिया है। यह शिविर आमलोगों के लिए बहुत ही लाभकारी है। शिविर में पड़ने वाले ऑफलाइन एवं ऑनलाइन आवेदनों का निष्पादन समय-सीमा के भीतर नहीं करने वाले संबंधित विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई का प्रावधान सरकार ने बनाया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी स्वंय सहयोग शिविर की सफलता के प्रति गंभीर हैं। महम्मदपुर पंचायत की मुखिया सुलेखा देवी ने कहा कि सहयोग शिविर की वास्तविक सफलता तभी मानी जाएगी जब इसमें पड़ने वाले आवेदनों का समय पर उचित कार्रवाई के माध्यम से निष्पादन हो। इसके लिए संबंधित विभागों को भी गंभीरता पूर्वक ईमानदारी बरतनी होगी। लोग सहयोग शिविर के प्रति काफी जागरूक दिखाई पड़ रहे हैं। बस जरूरत है जनहित से जुड़ी समस्याओं की ससमय निदान की। इससे लोगों का रुझान इस शिविर की ओर और बढ़ेगा। वहीं, कपसिया पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित करीब 20 आवेदन पड़ा। कपसिया पंचायत भवन में आयोजित शिविर में एमएलसी घनश्याम ठाकुर, मधुबनी के अपर समाहर्ता मुकेश रंजन, बेनीपट्टी के बीडीओ महेश्वर पंडित, सीओ अभिषेक आनंद, प्रखंड जदयू अध्यक्ष प्रदीप कुमार झा बासु, पुलिस इंस्पेक्टर सह बेनीपट्टी के थानाध्यक्ष शिव शरण साह, मुखिया कारी साह आदि अधिकारी, कर्मी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी व आमलोग मौजूद थे।

Join us on: