रिपोर्ट :- संतोष चौहान, सुपौल
सुपौल:- बिहार सरकार के योजना एवं विकास मंत्री सह सुपौल जिले के प्रभारी मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा के सुपौल आगमन पर नगर परिषद सुपौल के गजना चौक के निकट मंत्री जी के पुराने परिचित देव कुमार जी के आवास पर एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देव कुमार जी के परिवार के सदस्यों के अलावे बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद थे।
मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा के पहुंचने पर देव कुमार जी के द्वारा मंत्री जी को मिथिला परिधान के अनुरूप पाग, माला, चादर एवं तलवार भेंटकर गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने भी मंत्री जी को बुके देकर स्वागत किया। स्वागत समारोह के दौरान लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने मंत्री जी से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर भी चर्चा की।
इस अवसर पर देव कुमार जी के आवास पर मंत्री जी के सम्मान में स्वरुचि भोज का भी आयोजन किया गया, जिसमें मंत्री जी सहित सभी अतिथियों ने भाग लिया। भोज के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण में विभिन्न सामाजिक एवं विकासात्मक विषयों पर बातचीत हुई।
कार्यक्रम के दौरान गृहस्वामी देव कुमार जी ने कहा कि मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा उनके पुराने परिचित हैं और उनके परिवार के लिए अभिभावक तुल्य हैं। उन्होंने कहा कि जब भी मंत्री जी सुपौल आते हैं, उनसे मिलने का अवसर मिलता है। इसी क्रम में उनके सुपौल आगमन पर परिवार की ओर से स्वागत-अभिनंदन किया गया तथा सम्मान स्वरूप स्वरुचि भोज का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम संपन्न होने के बाद प्रभारी मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा सुपौल के जिला अतिथि गृह के लिए रवाना हो गए, जहां उन्होंने रात्रि विश्राम किया। मंत्री जी के आगमन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा और लोगों ने उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। यह आयोजन सामाजिक सौहार्द और आपसी संबंधों की मिसाल के रूप में भी देखा जा रहा है।
Byte : – देव कुमार जी, सुपौल।




