आरा/आशुतोष पाण्डेय
हर कोई गर्मी से परेशान बस एक ही आवाज निकल रही है उफ यह गर्मी
बाहर में भी लोग परेशान हैं तो ट्रेन ड्राइवर भी परेशान है
फोटो नंबर – ट्रेन के शीशे पर लगाया गया तौलिया
आरा/जनमानस को रुला रही है.गर्मी घर के भीतर वाले भी परेशान हैं तो घर के बाहर वाले भी परेशान हैं. कार्यालय के भीतर काम करने वाले परेशान हैं ,तो ट्रेन चलाने वाले ड्राइवर भी परेशान है. हर तरफ गर्मी से परेशानी का दृश्य दिखाई दे रहा है.
ट्रेन के शीशे पर चालकों ने लगाया तौलिया
गर्मी की गरमाहट को इसी से समझा जा सकता है कि ट्रेन के अंदर चालकों को भी परेशानी हो रही है.मामला बिहिया रेलवे स्टेशन का है. बिहिया रेलवे स्टेशन से होते हुए 62232 बक्सर पटना ईएमयू सवारी गाड़ी के ड्राइवर ने धूप से बचाव के लिए सामने वाले शीशे पर तालिया लगा दिया था ,ताकि गर्मी से एवं धूप से बचाव हो सके. हालांकि ट्रेन के संचालन में परेशानी नहीं हो. इसके लिए ड्राइवर ने जगह छोड़ा था जिससे सामने दिखाई दे सके.




