पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान’ कार्यक्रम में पहुंचे कृषि मंत्री

SHARE:


रिपोर्ट: संतोष कुमार पाण्डेय!


लखीसराय में भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान’ कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया। शहर के एक निजी होटल में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इस मौके पर कृषि मंत्री ने कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य करने वाला वैचारिक संगठन है। उन्होंने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश के विकास, सुशासन और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बढ़ने की बात कही। मंत्री ने कहा कि प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही संगठन की ताकत होते हैं और भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएंगे। वहीं कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने एनकाउंटर को लेकर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अपराधी की कोई जाति या धर्म नहीं होता है। हर हाल में कानून का राज स्थापित होगा।

बाइट- विजय कुमार सिन्हा, कृषि मंत्री, बिहार सरकार।

Join us on: