गोपालगंज- बेतिया को जोड़ने वाले गंडक नदी पर पुल का स्पाइनल में आयी दरार, बड़ी गाड़ियों के परिचालन पर रोक!

SHARE:

अवधेश कुमार / गोपालगंज

  • डीएम ने अधिकारियों के साथ पुला का निरीक्षण करने के बाद तत्काल लगाया रोक-

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज से बड़ी खबर आ रही है. गोपालगंज से बेतिया को जोड़ने के लिए गंडक नदी पर बने पुल के स्पाइन ज्वांइट में दरार आ गया है. जिसे देखते हुए भारी व बड़ी वाहनों के परिचालन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिया गया है. छोटी व हल्के वाहनों की परिचालन जारी रहेगी. पुल में दरार होने की खबर पर डीएम पवन कुमार सिन्हा, एसडीपओ अनिल कुमार, सीओ रजत बरनवाल, कुचायकोट के सीओ मणी भूषण कुमार समेत जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ पहुंचकर शनिवार को जांच किये. जांच के बाद पुल पर तत्काल प्रभाव से बड़ी वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध लगा दिया. जिससे बस, ट्रक एवं भारी वाहनों का परिचालन रूक गया है. डीएम ने तत्काल इसकी सूचना आइआइटी पटनस व आइटी पटना को दिया है. जिससे विशेषज्ञों की टीम आकर जांच करेगी. पुल को कैसे मजबूत किया जा सके इसके लिए विशेषज्ञों की टीम देखेगी. एक्सपर्ट राय लेने के बाद ही पुलिस पर बड़ी वाहनों की आवाजाही हो सकेगी. डीएम ने माना है कि पुल के ज्वांइट स्पैनल में स्पेया आ अया है. जो खतरनाक हो सकता है.

  • महासेतु से जुड़े कुछ प्रमुख तथ्य को जाने
    लंबाई: लगभग 1920 मीटर (1.92 किमी)

लागत: करीब 330 करोड़ रुपये.
महत्त्व: इस पुल के बनने से गोपालगंज से बेतिया की दूरी में 120 किमी की कमी आयी और सीधा संपर्क स्थापित हुआ.


एप्रोच रोड में भी आया था दरार
साल 2020 में बाढ़ और नदी के दबाव के कारण इसके पहुंच पथ में दरार आ गई थी, लेकिन बाद में इसे मरम्मत करके सुचारू कर दिया गया. इसके संपर्क मार्गों को बेहतर बनाने के लिए 2023 और 2024 में भी नये सड़क निर्माण कार्य किए गये थे.

Join us on: