आरा/आशुतोष पाण्डेय
दूसरे किस्त के लिए भी फर्जी तरीके से अपने लोगों से कराया जा रहा है हस्ताक्षर
फोटो नंबर –
आरा. जिले में मनरेगा योजना में काफी गड़बड़ी की जा रही है बिना काम कराए ही राशि निकाल ली जा रही है. फर्जी तरीके से हाजिरी बनाई जा रही है मामला अगिआंव प्रखंड के पवार पंचायत का है.
बिना काम के निकाल ली गई राशि

पावर पंचायत में बिना कार्य कराए ही प्रथम किस्त की राशि निकाली गई है जबकि दूसरी किस्त के लिए फर्जी तरीके से हस्ताक्षर बनवाया जा रहा है केवल अपने लोगों से ही बायोमेट्रिक हस्ताक्षर बनवा कर राशि निकालने की योजना चल रही है लगभग 10 लाख की राशि निकली गई है.
योजना का उद्देश्य नहीं होगा पूरा
इस तरह गलत तरीके से राशि निकाली जाएगी तो सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना का उद्देश्य पूरा नहीं होगा गरीबों को निर्धारित काम नहीं मिल पाएगा एवं उन्हें रोजगार से वंचित होना पड़ेगा.
इसे लेकर दिया गया है आवेदन
इस संबंध में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी एवं जिलाधिकारी को आवेदन दिया गया है ताकि इसकी जांच कर इस पर उचित कार्रवाई की जा सके एवं गरीबों को योजना का लाभ मिल सके.





