मुसाफिर पासवान के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

:-रागिनी शर्मा की रिपोर्ट

राजकीय सम्मान के साथ किया जायेगा अंतिम संस्कार

पटना, 25 नवम्बर 2021 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने मुजफ्फरपुर जिला के बोचहां विधानसभा क्षेत्र के विधायक मुसाफिर पासवान के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

हैं। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व० मुसाफिर पासवान एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। वे अपने क्षेत्र में लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन से मैं मर्माहत हूँ। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। • मुख्यमंत्री ने स्व० मुसाफिर पासवान के पुत्र श्री अमर पासवान से दूरभाष पर वार्ता कर

उन्हें सांत्वना दी। स्व० मुसाफिर पासवान का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Leave a Comment

और पढ़ें