:- रवि शंकर अमित!
बेगूसराय, 15 मई 2026: युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग अंतर्गत जिला नियोजनालय, बेगूसराय में शुक्रवार को एक दिवसीय नियोजन कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में निजी कंपनी विजन इंडियन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा अल्ट्रावायलेट ऑटोमोटिव के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
कंपनी के प्रतिनिधि विशाल कुमार एवं ओमकार ने कैंप में उपस्थित अभ्यर्थियों को कंपनी में कार्य से संबंधित वेतन एवं भत्ते, कार्यस्थल तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत जानकारी दी।
कंपनी द्वारा उपलब्ध कराई गई 100 रिक्तियों के विरुद्ध कुल 47 अभ्यर्थी नियोजन कैंप में सम्मिलित हुए, जिनमें साक्षात्कार के उपरांत 32 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
इस अवसर पर जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने उपस्थित बेरोजगार युवकों को कैरियर एवं रोजगार संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने बताया कि जिला नियोजनालय द्वारा जिले के रोजगार इच्छुक अभ्यर्थियों को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में प्रत्येक माह जॉब कैंप का आयोजन किया जाता है।




