उप मुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव के सुपौल आगमन पर भव्य स्वागत!

SHARE:

रिपोर्ट :- संतोष चौहान

सुपौल:- बिहार के उपमुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार गुरुवार को गृह जिला सुपौल आए उपमुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव का किशनपुर में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। किशनपुर बाजार में जगह-जगह फूल-मालाओं के साथ उनका स्वागत किया गया। समर्थकों ने “बिजेन्द्र प्रसाद यादव जिंदाबाद” के नारे लगाए।
उपमुख्यमंत्री के काफिले के किशनपुर पहुंचते ही सड़क के दोनों ओर कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जदयू एवं भाजपा कार्यकर्ता ने उनका जोरदार स्वागत किया। स्वागत के दौरान क्षेत्र की समस्याओं को लेकर कई लोगों ने उपमुख्यमंत्री को ज्ञापन भी सौंपे।
बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने किशनपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार गांव-गांव तक विकास पहुंचाने के लिए कटिबद्ध है। कोशी क्षेत्र की बाढ़, सड़क और शिक्षा से जुड़ी समस्याओं के समाधान का उन्होंने भरोसा दिया।
उपमुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन काफी अलर्ट था।

Join us on: