डीएम ने महेशपुर पंचायत में संचालित एफ आर रजिस्ट्रेशन एवं जनगणना कार्य का किया निरीक्षण!

SHARE:

रिपोर्ट :- संतोष चौहान

सुपौल :- जिलाधिकारी सावन कुमार ने जिले के पिपरा प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत महेशपुर में संचालित एफ आर रजिस्ट्रेशन एवं जनगणना कार्य का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा एफ आर रजिस्ट्रेशन कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई। किसान सलाहकार द्वारा किए जा रहे कार्य की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी द्वारा जनगणना कार्य की भी समीक्षा की गई तथा कार्य में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने हेतु तेजी लाने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी प्रतिनियुक्त कर्मी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी, पिपरा, अंचलाधिकारी, पिपरा, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी, पिपरा, किसान सलाहकार एवं जनगणना कार्य में प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक उपस्थित थे।

Join us on: