एसएसबी एवं बिहार पुलिस ने नेपाल सीमा से बाइक पर लदी शराब और बीयर की जब्त,तस्कर बाइक छोड़ फरार!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले से लगने वाली भारत नेपाल सीमा पर तैनात 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल एवं बासोपट्टी थाना पुलिस की संयुक्त गश्ती टीम ने तस्करी कर नेपाल से भारत खपाने के उद्देश्य से लाए जा रहे शराब को बाइक के साथ जब्त कर लिया है। ये कार्रवाई बासोपट्टी थाना क्षेत्र मे सीमा स्तंभ संख्या 271/1 के पास सरिता गाछी के नजदीक पैदल गश्ती के दौरान एसएसबी एवं बिहार पुलिस की टीम ने किया है। गस्ती टीम द्वारा जब एक संदिग्ध बाइक सवार को पकड़ने का प्रयास किया तो शराब एवं बियर लदे हुए बाइक को मौके पर छोर कर वे गस्ती टीम को चकमा देते हुए भागने मे सफल रहा। बाइक की तलाशी लेने पर 91.89 लीटर देशी- विदेशी शराब और 06 लीटर बीयर लदा हुई पाया गया। शराब तस्कर सीमा पार कर नेपाल की और भाग निकला। बाइक और शराब को जब्त कर बासोपट्टी थाना लाया गया। जहाँ धारा 274/275 बीएनएस व बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 के धारा 30(ए) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दिया गया है। घटना दोपहर 12:55 बजे के करिब है। इस कार्वाई मे 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की “सी” कंपनी जानकीनगर के जवानों एवं बासोपट्टी थाना पुलिस की संयुक्त कार्वाई से संभव हो पाई है। एस एस बी के द्वारा बताया गया है की बल के निरीक्षक संजय कुमार अपनी पांच सदस्यीय टीम में शामिल थे कांस्टेबल राजेश कुमार, आरती कुमारी, चंचल कुमार, अमन कुमार और अरुण कुमार दास के साथ रुटीन गस्त पर थें। इसी दौरान भारत नेपाल सीमा की ओर से एक व्यक्ति बोरा लादे बाइक पर आता दिखाई दिया। जैसे ही उसकी नजर गश्ती दल पर पड़ी, वह लगभग सौ मीटर अंदर भारतीय क्षेत्र में बाइक पटककर भागा। टीम ने दौड़कर पकड़ने की कोशिश की, लेकिन तस्कर सीमा का फायदा उठाकर नेपाल की तरफ भाग गया। जब्त बाइक और पांच बोरों में बरामद नेपाल निर्मित शराब में दिलवाले सोफी की 115 बोतल, 300 एमएल की बोतल, कुल 34.5 लीटर, मैक डावल नंबर 01 की 48 बोतल, 375 एम एल, कुल 18 लीटर, दिलवाले सोफी, 180 एमएल कि 48 बोतल, 8.64 लीटर, मैक डोवेल्स नंबर-01 की 09 बोतल, 750 एमएल, 6.75 लीटर, एसी ब्लैक 64 बोतल, 375 एमएल, 24 लीटर,
टेंसबर्ग बीयर की 12 कैन, 500 एमएल, 06 लीटर,
कुल 91.89 लीटर देशी विदेशी नेपाल निर्मित शराब व 06 लीटर बीयर पाया गया। बरामद बाइक के साथ ही शराब एवं बियर को आगे की कार्वाई के लिए बासोपट्टी थाना को सौंपा दिया गया है। इस संबंध मे बासोपट्टी थाना के एसएचओ विकास कुमार ने बताया है कि”एसएसबी व बिहार पुलिस की साझा कार्रवाई से सीमावर्ती क्षेत्र मे तस्करी पर लगाम लगाने को लेकर लगातार प्रयास किया जा रहा है। उक्त तस्करी मे संलिप्त आरोपी की तलाश जारी है।” यह कार्रवाई बिहार में शराबबंदी कानून को कराई से लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। जहाँ स्थानीय लोगों ने पुलिस की सक्रियता की सराहना की है। वही आए दिन शराब सेवन कर बाइक चलाने बालो के द्वारा सरक दूर्घटना करना, शराब सेवन कर समाजिक वातावरण को दुषित करना लोगो के बिच चर्चा का विषय बना हुआ है।

Join us on: