रिपोर्टर– राजीव कुमार झा
चोरी कर नेपाल में खपाता था बाइक
दो बाइक जब्त, 20 बाइक चोरी की बात स्वीकारी
ऐंकर– मधुबनी जिले के बेनीपट्टी अनुमंडल के बिस्फी थाना पुलिस ने एक बड़े बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चोरी के दो बाइक के साथ गिरोह के सरगना समेत चार युवकों को गिरफ्तार किया है। ग्रुप में शामिल अन्य बाइक चोरों के संबंध में पुलिस जानकारी जुटा रही है। संभावना है कि इस गैंग के अन्य सदस्य भी जल्द ही दबोचे जाएंगे।
बेनीपट्टी डीएसपी अमित कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि, गत 08 मई को हनुमान नगर स्थित फूलदेव यादव के घर के आगे पंचायत सरकार भवन के पास से उनका स्पेलेंडर बाइक अज्ञात दो चोर गायब कर भाग रहा था। भाग रहे बाइक चोर को ग्रामीणों ने खदेड़ कर एक चोर को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने धराये नवरतन टोल के चोर भगवान जी यादव से सख्ती से पूछताछ की। इस दौरान फरार चोर की शिनाख्त नवरतन टोल के ही सूरज यादव के पुत्र राम संयोग यादव के रूप में किया गया। इस संबंध में बिस्फी थाना में एफआईआर दर्ज की गई। डीएसपी ने बताया कि, एफआईआर के बाद हुई पूछताछ में भगवानजी यादव ने अन्य घटना भी कारित किये जाने की बात स्वीकारी। बताया कि, वो लोग बाइक चोरी करते है। जिसमें भटरा गांव, थाना बिस्फी के बुधु उर्फ राजदेव यादव रेकी का काम करता है। उस दिन अंधेरा का फायदा उठा कर राम संयोग यादव और बुधु मौके से फरार हो गया। डीएसपी ने आगे बताया है कि, पूरे मामले के अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने इस मामले में भगवान जी यादव, राम संयोग यादव, बुधु यादव उर्फ राजदेव और बिस्फी हाट के मोहम्मद इरशाद को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने चोरी के एक स्पेलेंडर और एक ग्लैमर बाइक जब्त की है। छापेमारी टीम में बिस्फी एसएचओ अविनाश कुमार, अवर निरीक्षक बबून रविदास, पूजा कुमारी सहित पुलिस बल सामिल थे।



