मधुबनी पुलिस की बड़ी सफलता 144 किलो गांजा बरामद, स्विफ्ट कार समेत दो तस्कर गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा

मधुबनी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की सतत मुहिम में एक और महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई है। जिले के भैरवस्थान थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सरसोंपाही कट एनएच-27 पर छापेमारी कर 144.85 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस कार्रवाई में एक स्विफ्ट कार समेत दो मादक पदार्थ तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। बरामद गांजा की स्थानीय बजार मे कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। पुलिस की सफलता को लेकर माना जा रहा की नशे के खिलाफ चलए जा रहे मुहिम को मजबूती प्रदान करेगी। घटनाक्रम की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार ने बताया कि सुबह करीब सात बजे भैरवस्थान थाना को गुप्त सूचना मिली कि सरसोंपाही कट एनएच-27 मार्ग से एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार में अवैध प्रतिबंधित मादक पदार्थों की बड़ी खेप गंतव्य की ओर ले जाया जा रहा है। इस सूचना का सत्यापन एवं आवस्यक कार्वाई को लेकर थानाध्यक्ष सत्येंद्र तिवारी ने बिना देर किए पुलिस टीम गठित की और सरसोंपाही कट पर निगरानी बढ़ा दिया गया। कुछ ही देर बाद संदिग्ध सफेद स्विफ्ट कार वहा आ पहूंचा जिसे पुलिस द्वारा रोका गया। कार में दो युवक सवार थे। कार की पूर्ण तलाशी लेने पर कार के अंदर से 144.85 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। मादक पदार्थ को विधिवत जप्त कर दोनों अभियुक्तों को थाने ले आया गया। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने गांजा तस्करी करने की बात को कबूल किया। पुलिस ने बरामद माल के अलावा 2200 रुपये नकद, स्विफ्ट कार एक और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों का पहचान रंजीत कुमार, पिता परमेश्वर महतो, सहर करहरी, थाना भपटियाही, जिला सुपौल एवं मनीष कुमार, पिता सूर्यनारायण महतो, सहर सदानंदपुर, थाना भपटियाही, जिला सुपौल के रुप मे किया गया है। दोनों सुपौल जिले के रहने वाले हैं और मादक तस्करी के धंधे में लिप्त बताए जा रहे हैं। दोनो के बिरुद्ध भैरवस्थान थाना में सुसंगत धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कराया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। साथ ही पुलिस सभी पहलुओं पर गहन जांच कर रही है। पुलिस द्वारा तस्करी मे संलिप्त अन्य सदस्यों, खरीददारों और स्रोत की पड़ताल जारी है। एसपी मधुबनी ने इस कार्रवाई की सराहना की है और कहा कि नशामुक्ति अभियान को लेकर पुलिस कटिबद्ध है। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर जिले भर मे पुलिस द्वारा कड़ाई बरती जा रही है। जिले में सभी आवस्यक जगहो की निगरानी बढ़ा दी गई है। ताकि किसी भी गाईर कानूनी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। यह कार्रवाई न केवल मादक तस्करी के नेटवर्क को झटका देगी, बल्कि युवाओं मे नशे के बिरुद्ध जागरूकता भी लाएगी। स्थानीय लोगों ने पुलिस कार्रवाई की सराहना किया है।

Join us on: