गौरव, जिम्मेदारी और नई ऊर्जा के साथ 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर में कमांड हस्तांतरण समारोह संपन्न!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा

गोविंद सिंह भंडारी ने सौंपा दायित्व, राजेंद्र कुमार ने संभाली नई कमान

ऐंकर– मधुबनी जिले से लगने वाली भारत नेपाल सीमा सुरक्षा मे मुस्तैद 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर में गोविंद सिंह भंडारी, कमांडेंट एवं राजेंद्र कुमार, कमांडेंट के मध्य विधिवत चार्ज हैंडिंग/टेकिंग प्रक्रिया संपन्न हुई।

ज्ञात हो की गोविंद सिंह भंडारी, कमांडेंट का स्थानांतरण 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर से सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हुआ है, जबकि राजेंद्र कुमार, कमांडेंट क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, पीलीभीत से स्थानांतरित होकर 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर में पदस्थापित हुए हैं।
चार्ज हैंडिंग/टेकिंग के दौरान गोविंद सिंह भंडारी, कमांडेंट द्वारा वाहिनी के प्रशासनिक एवं संचालन संबंधी कार्यों, प्रगति पर चल रहे कार्यों, लंबित मामलों तथा महत्वपूर्ण टास्क की विस्तृत जानकारी राजेंद्र कुमार, कमांडेंट के साथ साझा की गई।
तत्पश्चात राजेंद्र कुमार, कमांडेंट, 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर द्वारा वाहिनी का कार्यभार एवं पूर्ण चार्ज औपचारिक तौर पर ग्रहण किया गया। इस अवसर पर वाहिनी के अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारीगण तथा विभिन्न शाखाओं के शाखा प्रभारी उपस्थित रहे एवं इस प्रक्रिया के साक्षी बने।

कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत राजेंद्र कुमार, कमांडेंट ने वाहिनी के अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारीगण एवं जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि सीमा सुरक्षा के साथ-साथ अनुशासन, पारदर्शिता एवं टीम भावना के साथ कार्य करना वाहिनी की प्राथमिकता होगी। उन्होंने सभी कार्मिकों से समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
कमांडेंट ने आगे कहा कि वाहिनी के संचालन, जनकल्याणकारी गतिविधियों एवं सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास संबंधी कार्यों को और अधिक प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया जाएगा।

Join us on: