रिपोर्ट – सुमित कुमार!
मुंगेर पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र और गृहमंत्री अमित शाह की अगुआई में सुवेंदु अधिकारी ने राज्य के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस अवसर पर बिहार के अंतरराष्ट्रीय सैंड एवं लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अपनी अनोखी कला के माध्यम से सुवेंदु अधिकारी को विशेष अंदाज में बधाई दी है।
शनिवार की सुबह सोशल मीडिया पर सुवेंदु अधिकारी के विधायक दल का नेता चुने जाने की जानकारी मिलते ही मधुरेंद्र कुमार ने करीब तीन घंटे के कठिन परिश्रम से मात्र 3 सेंटीमीटर के पीपल के हरे पत्ते पर मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की अत्यंत सूक्ष्म, जीवंत एवं आकर्षक तस्वीर उकेरी। कलाकार ने पत्ते पर अंग्रेजी में “Congrats The First CM of West Bengal Suvendu Adhikari” भी लिखा।
इस अनोखी कलाकृति के जरिए मधुरेंद्र कुमार ने पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार बनने और सुवेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने पर अपनी शुभकामनाएं प्रकट की हैं। उनकी इस बारीक कलाकृति को देखने वाले लोग कलाकार की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी यह कलाकृति तेजी से वायरल हो रही है और लोग इसे अपने-अपने सोशल अकाउंट के माध्यम से खूब साझा कर रहे हैं।
गौरतलब है कि मधुरेंद्र कुमार पूर्व में भी देश-दुनिया की सामयिक घटनाओं तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित कलाकृतियां बनाकर लोगों को जागरूक करते रहे हैं। अब तक वे लगभग 20 हजार से अधिक जंगली पेड़ों की हरी पत्तियों पर कलाकृतियां बनाकर अपनी अलग पहचान स्थापित कर चुके हैं।
बाइट-मधुरेंद्र कुमार अंतरराष्ट्रीय सैंड एवं लीफ आर्टिस्ट




